दिल्ली में जनवरी से शुरू हो सकती है ‘मोहल्ला’ बस सर्विस, जानें क्या होगा खास
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार की 'मोहल्ला' बस सेवा मंजूरी मिलने के बाद अगले साल जनवरी में शुरू की जा सकती है.
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार की ‘मोहल्ला’ बस सेवा मंजूरी मिलने के बाद अगले साल जनवरी में शुरू की जा सकती है. दरअसल, 2023-24 के दिल्ली बजट में घोषित ‘मोहल्ला’ बस सेवा का मकसद भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संकरी सड़कों वाले इलाकों में अंदर तक कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए नौ मीटर छोटी इलेक्ट्रिक बसें संचालित करना है. इन बसों को विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है.
परिवहन मंत्री ने बताया, “नौ मीटर बसों की डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने की संभावना है और हम इसका इंतजार कर रहे हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को ऐसी बसें सप्लाई करने वाली एक कंपनी को छोड़कर, किसी भी कंपनी के पास ऐसी बसें तैयार नहीं हैं.”
गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आपूर्ति करने से पहले, एक प्रोटोटाइप बनाया जाता है और प्रमाणन एजेंसियां इसकी सड़क योग्यता का आकलन करती हैं. सड़क योग्यता प्रमाणित होने के बाद, उन्हें (बसों को) परिवहन विभाग को दिया जाता है और वह निरीक्षण करता है. फिर परीक्षण होता है.
उन्होंने कहा, “हमने ओईएम के साथ बैठक की और हमें जनवरी तक बसों की पहली खेप मिलने का भरोसा है. एक बार जब हम उन्हें प्राप्त कर लेंगे, तो हम उन्हें हरी झंडी दिखाएंगे और दिल्ली के लोगों को समर्पित करेंगे.”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले