कांग्रेस सांसद के ठिकानों से IT को मिले 200 करोड़, PM मोदी बोले- जनता की पाई-पाई लौटानी होगी, यह मोदी की गारंटी है
नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से आयकर विभाग को 200 करोड़ से अधिक कैश मिला है। आयकर विभाग को नोटों को गिनवाने के लिए मशीनें मंगवाई हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से आयकर विभाग को 200 करोड़ से अधिक कैश मिला है। आयकर विभाग को नोटों को गिनवाने के लिए मशीनें मंगवाई हैं। आयकर विभाग ने झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में छापामार कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयकर विभाग की कार्रवाई पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जनता से लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।आयकर विभाग ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर छापमार कार्रवाई की। इस दौरान परिसरों में आयकर विभाग अलमारियों में 200 रुपये से ज्यादा की नगदी मिली। आयकर विभाग को यह ओडिशा के कई स्थानों पर छापेमारी के दौरान मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो आयकर विभाग की कार्रवाई 6 दिसंबर से चल रही है।
आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी थी। 200 करोड़ से ज्यादा कैश को ले जाने में आयकर विभाग को काफी परेशानी हुई। आयकर विभाग ने 157 बड़े-बड़े बैगों में रुपये भरे। आयकर विभाग ने ट्रक से इन बैगों को बैंक पहुंचाया। आयकर विभाग की मानें तो इन नोटों की गिनती में 2 दिन तक का समय और लग जाएगा। इतना सारा कैश आयकर विभाग को ओडिशा में बोलांगीर जिले के पास सतपुड़ा ऑफिस से मिला है।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी हमेशा नोटबंदी के खिलाफ क्यों बोलते हैं? झारखंड में कांग्रेस विधायक धीरज साहू के यहां से 200 करोड़ रुपये बरामद हुए। जहां-जहां कांग्रेस है, वहां-वहां भ्रष्टाचार है, इसलिए कांग्रेस ईडी और सीबीआई पर सवाल उठाती रहती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले