दौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की जलने से मौत का मामला सामने आया है जिसमें महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा है तो वही बंद कमरे का दरवाजा तोड़ कर आस पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया था घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी….।
इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित तलावली चंदा के राज टाउनशिप के फ्लैट नंबर 404 में आगजनी की घटना सामने आई है जिसमें एक स्वाति नामक महिला की मौत हो गई पूरे मामले में अधिकारियों का कहना है की घटना स्थल पर प्रतीत हुआ है कि आग से ही महिला की मौत हुई है तो वही कमरे में एक टीवी भी जली हुई मिली है बताया जा रहा है कि टीवी के पास में सैनिटाइजर की बोतल रखी हुई थी इसके कारण आज अधिक फैल गई महिला का अस्पताल में इलाज भी चल रहा था तो वही आत्महत्या की ओर भी जांच की जा रही है घटना के वक्त घर में महिला अकेली थी और दरवाजा भी अंदर से बनता महिला के पति नौकरी पर गए थे तो वही महिला की बेटी कोचिंग क्लास गई हुई थी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा था फिलहाल पूरे मामले में मारे कायम करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे अनुसार कार्रवाई की जाएगी
