
इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय संतोष जावले ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बेटे शुभम ने कारखाना संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। संतोष रेडीमेड कारखाना में हाथों के दस्ताने बनाने का काम करता था। उसे रुपयों की आवश्यकता था। बुधवार को वह संचालक के पास मदद मांगने गया था।
