फर्जी पहचान से फर्जी रजिस्ट्री करवाकर ले लिया लोन, किराएदार को पांच वर्ष की सजा
मकान किराए पर लेकर हड़पा, मालिक को ही लगाया चूना। 11 साल तक चली कानूनी लड़ाई में मकान मालिक की हुई जीत। मकान मालिक की शिकायत और 11 साल की कानूनी लड़ाई के बाद फर्जीवाड़े के आरोपित को कोर्ट ने दोषी माना।
- मकान किराए पर लेकर हड़पा, मालिक को ही लगाया चूना। 11 साल तक चली कानूनी लड़ाई में मकान मालिक की हुई जीत।
- मकान मालिक की शिकायत और 11 साल की कानूनी लड़ाई के बाद फर्जीवाड़े के आरोपित को कोर्ट ने दोषी माना।
- कोर्ट ने आरोपित 48 वर्षीय प्रितेष बिंदल निवासी स्कीम 71 को विभिन्न धाराओं में सजा सुनाई। अर्थदंड भी लगाया।
- आरोपित ने मकान की फर्जी रजिस्ट्री करवा ली, दूसरी तरफ किराए का एग्रीमेंट भी बढ़वाता रहा, ताकी पता न चले।
इंदौर। अपना फर्जी नाम रखा, फर्जी पहचान बताई और मकान किराए पर लिया। मकान मालिक दूसरे शहर में था, इसका लाभ उठाकर मकान की रजिस्ट्री अपने फर्जी नाम से करवा ली। इस मकान पर बाद में बैंक से लाखों रुपये का लोन भी ले लिया। मकान मालिक की शिकायत और 11 साल की कानूनी लड़ाई के बाद फर्जीवाड़े के आरोपित को कोर्ट ने दोषी माना और पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव के अनुसार, 29 नवंबर को अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय ने अन्नपूर्णा क्षेत्र के अपराध क्रमांक 84/2011 में निर्णय पारित करते हुए आरोपित 48 वर्षीय प्रितेष बिंदल निवासी स्कीम 71 को धारा 420, 467, 468, 471 भादसं में पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास तथा धारा 419 भादसं में तीन वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25000 रुपये के अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
काम के सिलसिले में पुणे शिफ्ट हो गए मकान मालिक
फरियादी नवीन पिता महेशचन्द्र वैद्य ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनका और मां मनोरमा के नाम से भूखण्ड क्रमांक 47 ग्रेटर वैशाली नगर अन्नपूर्णा में है, जो उन्होंने जून 2000 में खरीदा था। इस पर मकान बनवाकर वे कुछ समय रहे फिर काम के सिलसिले में पुणे शिफ्ट हो गए। उन्होंने मकान को रंजीत सलूजा को किराए पर दिया।सलूजा ने खुद को 17 लोहा मण्डी देवश्री टाकीज इंदौर के पास का स्थानीय निवासी और बेटमा जिला धार का स्थायी निवासी होना बताते हुए मकान लिया।
मकान मालिक की जगह दूसरे का फोटो लगा दिया
मार्च 2006 में किराएदार रंजीत सलूजा ने उक्त मकान की रजिस्ट्री अपने नाम से करवा ली, जबकि मकान मालिक ने उसे मकान बेचा ही नहीं था। किसी अन्य के फोटो मकान मालिक बताकर रजिस्ट्री में लगाए और फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा ली। और तो और फरियादी के नाम से एक दस्तावेज गुम होने की फर्जी रिपोर्ट भी अन्नपूर्णा थाने में किराएदार ने कराई थी। एक तरफ किराएदार ने मकान की फर्जी रजिस्ट्री करवाई तो दूसरी तरफ मकान मालिक से किरादारी का एग्रीमेंट भी आगे बढ़वाता रहा। कूटरचित रजिस्ट्री द्वारा आरोपित ने फरियादी के नाम से उक्त बैंक से लगभग 10,25,000 रुपये का लोन भी ले लिया।
आरोपित ने नाम भी फर्जी रख लिया
मकान मालिक की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित पर विभिन् धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान पता चला कि रंजीत सलूजा का मूल नाम प्रितेश पिता रमेश बिंदल था, जो फर्जी तरीके से रंजीत सलूजा बनकर फर्जीवाड़ा कर रहा था। जांच के बाद अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस पर से आरोपित को सजा सुनाई गई। अभियोजन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक अविसारिका जैन ने की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले