मैंने तो मर्डर कर दिया, अब तो मैं जेल जाऊंगा… हत्या के वक्त यही गुनगुना रहा था नाबालिग हत्यारा
दिल्ली को दहला देने वाले वेलकम हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि हत्या के दौरान नाचते हुए नाबालिग हत्यारा गुनगुनाता भी रहा था।
दिल्ली को दहला देने वाले वेलकम हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि हत्या के दौरान नाचते हुए नाबालिग हत्यारा गुनगुनाता भी रहा था। वह ‘मैंने तो मर्डर कर दिया, अब तो मैं जेल जाऊंगा…’। यूसुफ (17) हत्याकांड में शामिल नाबालिग आरोपी मंगलवार रात हत्या करने के दौरान नाचते हुए बस यही कह रहा था। उसे पुलिस का भी डर नहीं था। संकरी गली में आरोपी बेहद दरिंदगी के साथ यूसुफ पर वार कर रहा था।
वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने यूसुफ पर 50 नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा वार किए थे। हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसने भी वीडियो देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद से वेलकम जनता कॉलोनी के लोग भी बुरी तरह दहशत में हैं। घटनास्थल की संकरी गली में सन्नाटा पसरा है। गुरुवार को मीडिया के वहां पहुंचने पर ज्यादातर लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद ही रखे। बड़ी मुश्किल से एक महिला ने बताया कि वारदात के समय आरोपी हंसता हुआ नाच रहा था।
कोई उसकी तरह बढ़ता तो वह चाकू लेकर उसे दौड़ा रहा था। हत्याकांड के बाद आरोपी वहां से बड़े ही आराम से चला गया। करीब 2 मिनट 23 सेकंड के दिल दहला देने वाले वीडियो में नाबालिग नारंगी रंग के चाकू को लहरा-लहराकर लोगों को ललकार भी रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यूसुफ का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बाद में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार ही जेजे बोर्ड में पेश कर दिया था। यहां उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग के चेहरे पर हत्याकांड के बाद जरा भी डर या पछतावा नहीं था, बल्कि वह यही कहे जा रहा था कि कुछ दिन बाद दोबारा बाहर आ जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले