
ग्यारस के दौरान बिजली लाइनों, बिजली उपकरणों, बिजली संसाधनों से आतिशबाजी दूर करें। बिजली तार, केबल, ट्रांसफार्मर आदि के पास या लाइनों के नीचे पटाखे चलाने से हादसा हो सकता है, केबल पिघल सकती है, तार टूट सकते या अन्य परेशानी निर्मित हो सकती है। यह आमजन और बिजली संसाधनों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।
