दिल्ली में सांस लेना दूभर! कई इलाकों की हवा खतरनाक, जानें कब मिलेगी राहत
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों की हवा एक बार फिर तेजी से बिगड़ने लगी है.
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों की हवा एक बार फिर तेजी से बिगड़ने लगी है. 21 नवंबर को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में था लेकिन 22 नवंबर की सुबह कई हिस्सों में ये फिर से गंभीर श्रेणी में आ गया और ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदूषण से अभी राहत की उम्मीद भी नहीं है.
आनंद विहार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 405, जहांगीरपुरी का 428, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का 404 और द्वारका सेक्टर 8 का 403 रहा. दिल्ली और एनसीआर के कई अन्य हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया जिसे बहुत खराब कहा जा सकता है.
हालांकि, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा से हल्की हवाएं चल रही हैं, लेकिन वे प्रदूषकों को तितर-बितर करने में सक्षम नहीं हैं. इसके चलते दिल्लीवालों को अभी प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, मौसम के दो प्रमुख कारक जैसे एक विशेष दिशा से मध्यम से तेज़ हवाएं और व्यापक वर्षा प्रदूषण को ख़त्म कर सकते हैं.
दुर्भाग्य से दोनों मौसम पैरामीटर कम से कम अगले सप्ताह तक उपलब्ध नहीं होंगे इसलिए दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में रहेगा. मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 या 28 नवंबर से हवा की गति तेज हो सकती है जिससे प्रदूषक तत्व डिस्पर्स हो सकते हैं. इसलिए कहा जा सकता है कि नवंबर के अंत के आसपास कुछ राहत मिल सकती है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले