पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रदेश के 16 जिलों में पोलियो की दवाई बच्चों को पिलाई जाएगी 10, 11 और 12 दिसंबर को पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जाएगा जिसको लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही है। इंदौर सीएमएचओ डॉक्टर BS सेतिया ने बताया की वैसे तो पोलियो की बीमारी पूरे देश में खत्म हो चुकी है लेकिन फिर भी पोलियो के कोई केस सामने नहीं आए इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तहत दिसंबर माह में तीन दिनों का प्रोग्राम चलेगा जिसमें बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी।
