
✓आरोपियों के कब्जे से कुल 22 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 02 लाख रू) जप्त ।
✓ आरोपी फिरोज के विरुद्ध हत्या का प्रयास, लड़ाई झगड़े,जान से मरने की धमकी जैसे 02 घंबीर अपराध एवं आरोपी अशरफ के विरुद्ध बलवा, दंगा , घर में घुसकर मारपीट, लड़ाई झगड़े, जान से मरने की धमकी, एसटीएससी एक्ट का एक अपराध पहले से है पंजीबद्ध।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों केअनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में संदिग्धों को चेक करने हेतु क्षेत्र में रवाना होकर मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध ब्राउन शुगर तस्करी हेतु क्षेत्र में जा रहे है । मुखबिर सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना परदेशीपुरा की कार्यवाही में संदिग्ध को नंदीग्राम ग्राउंड NTC कलाली के पास से घेराबंदी कर पकड़ा, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम (1).अशरफ पिता मो.शाकिर कुरेशी निवासी अंबेडकर कॉलोनी नीमच,(2).फिरोज उर्फ बिट्टू पिता जुल्फिकार निवासी मूलचंद मार्ग,अंबेडकर कॉलोनी, नीमच,(3).शुभम पिता मुकेश चौधरी निवासी कुलकर्णी भट्टा, परदेशीपुरा,इंदौर बताया । आरोपीयो की नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग 22 ग्राम ब्राउन शुगर होना पाया गया ।
आरोपी के कब्जे से 22 ग्राम ब्राउन शुगर(अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख), 03 मोबाइल जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना परेदशीपुरा इन्दौर पर अपराध धारा 8/21 NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एवं उक्त मादक पदार्थ कहां से लाया गया उसके स्रोत के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

