इंदौर के भंवर कुआ थाना क्षेत्र में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां फरियादी के प्लाट पर एक महिला ने कब्जा कर लिया इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जयपाल सिंह नामक फरियादी जो की भंवर कुआ क्षेत्र में ही रहते हैं उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराई कि उनका प्लॉट भंवर कुवा क्षेत्र में है उनके परिचित ने उन्हें जानकारी दी उनके प्लॉट पर मंदिर निर्माण कार्य हो रहा है जब जयपाल सिंह अपने प्लॉट पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक महिला चंदाबाई जो की मंदिर का निर्माण उनके प्लॉट पर करवा रही थी जब महिला चंदाबाई से उक्त प्लाट के दस्तावेज मांगे तो महिला ने फर्जी दस्तावेज फरियादी को थमा दिए जिससे यह जाहिर हुआ कि वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट पर कब्जा कर मंदिर बनवा रही थी जिसकी शिकायत जयपाल सिंह ने थाने पर दर्ज कराया पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है
