
- दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस 15 दिन बाद भी आरोपित को नहीं ढूंढ सकी है।
- गुजरात और गोवा में फरारी काट कर आसानी से निकल गया
- एटीएम से रुपये निकाले पर पुलिस को पता नहीं चल सका
- लाल रंग के स्कूटर से फरार हुआ है आरोपित
इंदौर। रिटायर बैंक मैनेजर कमल किशोर धामंदे और उनकी बेटी रमा अरोरा की हत्या करने वाला पुलिन धामंदे 15 दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला। जिसे मनोरोगी समझा वह शातिर अपराधी निकाला और पुलिस से एक कदम आगे चल रहा है। एटीएम से रुपये निकाल कर शहर बदल देता है। आयुक्त ने साइबर एक्सपर्ट को भी जांच में जुटाया है।
वसुदैव कुटंबकम (संवादनगर) अपार्टमेंट में 76 वर्षीय कमल किशोरी धामंदे और उनकी बेटी रमा की बेटे पुलिन ने मूसली से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि पुलिन सिजोफ्रेनिया नामक बिमारी से ग्रसित है। उसका रिहेब सेंटर में उपचार भी हुआ है। हत्या के करने के बाद पुलिन लाल रंग के स्कूटर से भागा है।
आरोपित किसी से भी संपर्क नहीं रखता है और मुंह छुपाकर रहता है। घर से निकलने पर भी हेलमेट लगा लेता है। हत्या के दो दिन बाद पुलिस को खबर मिली उसने बड़ौदा में एटीएम से रुपये निकाले है। पुलिन पिता का एटीएम ले गया था। सिम भी उसके पास है। बैंक से जानकारी मिलने में देर हो गई और पुलिन बड़ौदा से निकल गया। इसके दो दिन बाद खबर मिली पुलिन गोवा पहुंच गया। यह खबर भी एटीएम की जानकारी से मिली।
संयोगितागंज टीआइ विजय तिवारी ने गोवा एसटीएफ से मदद मांगी लेकिन पुलिन का कहीं पता नहीं चला। एसीपी तुषार सिंह के मुताबिक पुलिन मनोरोगी है लेकिन शातिर भी है। रुपये निकालने पर मैसेज न आए इसलिए सिम साथ लेकर गया है। लोकेशन ट्रेस होने के कारण फोन साथ नहीं ले गया।
मूसली से हत्या की और घर में दुबका रहा सिरफिरा
घटना 8 नवंबर की है। पुलिन ने केके धामंदे और रमा की मूसली से हमला कर हत्या कर दी थी। वह दो दिन तक घर में रहा था। शवों से बदबू आने पर पुलिन ने पावडर का छिड़काव किया। इसके बाद वह स्कूटर लेकर फरार हो गया। छोटी बहन क्षमा के घर पहुंचने पर घटना का पता चला तो पुलिस और रहवासी चौक गए।
अपहरण और हत्या के आरोपितों को कोर्ट पेश करेगी पुलिस
तेजपुर गड़बड़ी से 18 वर्षीय पुष्कर शुक्ला उर्फ चीकू को अगवा कर हत्या करने वाले आरोपित शंकर,तिलक और करण को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट पेश किया। पुलिस ने तीनों का एक दिन का पुलिस रिमांड मांगा। पुलिस पूछताछ समाप्त होने पर मंगलवार को कोर्ट पेश कर देगी। गौरतलब है कि आरोपितों ने अड़ीबाजी के लिए चीकू को अगवा किया था। उसकी सुनसान जगह पर पिटाई की और कुएं में धकेल कर मार डाला।

