निर्वाचन में लगे अधिकारी कर्मचारियों को हुआ मानदेय का भुगतान
अभी ड्यूटी ख़त्म भी न हुई थी और भुगतान का मेसेज देख चौंके निर्वाचन कर्मी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की पहल पर हुई शीघ्र भुगतान की कार्यवाही इंदौर - कल मतदान समाप्ति के साथ जब निर्वाचन की महत्वपूर्ण ड्यूटी समाप्त हो रही थी उसी बीच निर्वाचन में लगे कर्मचारियों ने अपने बैंक के अकाउंट में राशि जमा होने का संदेश देखा तो उन्हें हर्ष मिश्रित आश्चर्य हुआ।
- अभी ड्यूटी ख़त्म भी न हुई थी और भुगतान का मेसेज देख चौंके निर्वाचन कर्मी
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की पहल पर हुई शीघ्र भुगतान की कार्यवाही
इंदौर – कल मतदान समाप्ति के साथ जब निर्वाचन की महत्वपूर्ण ड्यूटी समाप्त हो रही थी उसी बीच निर्वाचन में लगे कर्मचारियों ने अपने बैंक के अकाउंट में राशि जमा होने का संदेश देखा तो उन्हें हर्ष मिश्रित आश्चर्य हुआ। निर्वाचन के इतिहास में पहली बार इंदौर में मतदान के दिन ही निर्वाचन कर्मियों को उनके मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी की जुदा कार्यशैली और संवेदनशीलता के कारण यह संभव हो सका है।
विधानसभा निर्वाचन में लगे विभिन्न विभागों के अधिकारी -कर्मचारियों को आज मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। जहां पहले मतदान समाप्त होने के कई महीनो बाद मानदेय मिलता था वही संभवत यह पहली बार है कि निर्वाचन में अपनी सेवाएं देने वाले अधिकारी कर्मचारियों को मतदान दिवस पर ही मानदेय का भुगतान प्राप्त हो गया है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इलैया राजा टी की पहल पर मानदेय के शीघ्र भुगतान की कार्यवाही की गई है।
इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर निर्वाचन में संलग्न कर्मचारियों को मानदेय भुगतान की त्वरित कार्रवाई की गई है। निर्वाचन मे FST/SST/VST/VVT/AT/AET/MCMC/call centre आदि में सेवाएं देने वाले अधिकारी कर्मचारियों के खाते में आज ट्रेजरी द्वारा राशि जमा करा दी गई है।
ट्रेजरी ऑफिसर ने बताया कि शेष बचे अधिकारी कर्मचारी के खाते में राशि के भुगतान की कार्रवाई निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक 7,15,800 रुपए का भुगतान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इंदौर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त 9,984 अधिकारी कर्मचारियों को 98 लाख 66 हजार 750 रुपए का भुगतान किया जाना है।
कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने शेष बचे सभी अधिकारी कर्मचारियों को शीघ्र से शीघ्र मानदेय का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इंदौर जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर निर्वाचन में अपनी सेवाएं देने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले