
जूनी इंदौर इलाके में रहने वाले 19 वर्षीय सब्जी सप्लायर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणों का पता लगा रही।जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार मृतक निर्मल (19) पिता हरिशंकर कुशवाह है। निर्मल को रिश्तेदार गुरुवार को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। निर्मल चोइथराम मंडी से निरंजनपुर मंडी में सब्जी सप्लाय का काम देखता था। वह मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला था। निर्मल का एक बड़ा भाई है जो टेंट का काम करता है। आठ साल पहले माता-पिता की मौत हो चुकी है। बहन की शादी इंदौर में होने के बाद दोनों भाई भी इंदौर आकर काम करने लगे। पुलिस का कहना है परिवार से बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
