आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार यानी मतदान दिवस है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की 230 सीटों के लिए आज मतदान प्रदेश भर में किया जा रहा है। इसी के साथ इंदौर की नौ विधानसभा सीटों पर भी मतदान आरामपूर्वक किया जा रहा है। इसकी जानकारी कलेक्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए दी।
इंदौर कलेक्टर अलैया राजा टी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इंदौर की सभी नौ विधानसभा सीटों पर आराम पूर्वक मतदान किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि सुबह 9:00 बजे तक 6.5% मतदान किया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने आम नागरिकों से मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोग अपने काम पर जिम्मेदारी पूर्वक जाते हैं इस तरह जिम्मेदारी पूर्वक लोगों को आज आगे आकर मतदान करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मतदान कर्मियों को भी सफलतापूर्वक मतदान शुरू करवाए जाने के लिए बधाई दी बीते
