दिल्ली में बेकाबू हुई बस की सच्चाई आई सामने, दिखा ड्राइविंग सीट पर खौफनाक मंजर
देश की राजधानी दिल्ली में रोहिणी इलाके में बीते दिनों डीटीसी बस से एक हादसा हुआ था. तेज रफ्तार बस ने पहले कार में टक्कर मारी और उसे घसीटते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई थी और वहां खड़ी बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई थी.

देश की राजधानी दिल्ली में रोहिणी इलाके में बीते दिनों डीटीसी बस से एक हादसा हुआ था. तेज रफ्तार बस ने पहले कार में टक्कर मारी और उसे घसीटते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई थी और वहां खड़ी बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई थी. इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. उस वक्त कहा गया था कि ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ था लेकिन अब जो सच्चाई सामने आई है वो आपको हैरान कर देगी.
दरअसल अब उस बस के अंदर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिससे यह हादसा हुआ था. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे बस के ड्राइवर को चलती बस में हार्ट अटैक आया और बस अनियंत्रित होकर कई गाड़ियों से जा भिड़ी. इस हादसे में एक व्यक्ति कि मौत हुई थी. यह घटना 4 नवंबर को हुई थी.
बस के अंदर के सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि हर्ट अटैक आते ही ड्राइवर ड्राइविंग सीट से नीचे गिरने लगता है जिसे बस में मौजूद एक अन्य व्यक्ति संभालने की कोशिश करता है. वो बस को भी रोकने की कोशिश करता है लेकिन बस चलती रहती है और ड्राइवर सीट से गिरकर तड़पता रहता है. इस दौरान बस रफ्तार में फुटपाथ पर बाइकों को रौदते हुए आगे बढ़ती हुई भी नजर आ रही है.
यह हादसा साउथ रोहिणी थाना क्षेत्र में मदर डिवाइन स्कूल के पास हुई थी. घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 30 साल के शख्स की मौत हो गई. हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है.
शुरुआती जांच में पता चला था कि डीटीसी बस के चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और एक कार और कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी. लेकिन अब बस की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ये भी साफ हो गया है कि हर्ट अटैक आने की वजह से ड्राइवर का बस पर नियंत्रण नहीं रहा था जिस वजह से यह हादसा हुआ था.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले