बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र क्रमांक के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं के साथ अलग अलग तरह से मतदाता के बीच जा रहे हैं और विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क करने के साथ ही नुक्कड़ सभा भी ले रहे हैं इसी कड़ी में क्षेत्र क्रमांक एक के वार्ड क्रमांक 6 के हुकुमचंद कॉलोनी में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि क्षेत्र क्रमांक एक में पहले काफी पहलवान हुआ करते थे लेकिन आज नशे की लत के कारण युवा उसकी चपेट में आ गए हैं साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने क्षेत्रीय रहवासियों को यह आश्वासन दिया है कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में नशे की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करूंगा तो वही इस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जहां पर अखाड़े पहले संचालित होते थे उन्हें पुनः जीवित करूंगा और वहां पर आधुनिक मशीनों लगवाऊंगा साथ ही युवाओं को नशे से दूर करने के लिए भी विभिन्न तरह के अभियान क्षेत्र में चलाऊंगा तो वही कार्यक्रम के संयोजक तरुण व्यास के द्वारा बताया गया बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कई बातों का जिक्र किया है साथ ही इस दौरान क्षेत्रीय महिला एवं रहवासियों ने यह भी शपथ ली कि वह नशे से दूर रहेंगे साथ ही कार्यक्रम संयोजक तरुण व्यास ने तो यह भी कहा कि कैलाश विजयवर्गीय क्षेत्र क्रमांक 1 से तकरीबन डेढ़ लाख मतों से जीतेंगे।
