कल प्रियंका गांधी ने बोला कि राम भगवान को 13 वर्ष का वनवास हुआ था।
जबकि भारत का बच्चा-बच्चा जानता है कि वनवास 14 वर्ष का हुआ था।
यह भगवान राम का विरोध करने वाले लोग है , इनको सही जानकारी कहां से होगी….
मुझे तो आश्चर्य हुआ कल श्रीमती प्रियंका गांधी ,स्व. राजीव गांधी जी की ही पोल खोल रही थी।
पोल खोल रही थी कि उन्होंने कभी विकास किया ही नहीं , वह अपने क्षेत्र अमेठी में जाते थे तो हमने देखा जनता उन्हें डांटती थी, एक साल हो गया तुमने सड़क नहीं बनवाई ,स्कूल की मरम्मत नहीं करवाई ,तुमने टीचर नहीं बैठाया…
ऐसा कहकर उन्होंने खुद यह बता दिया कि कांग्रेस का विकास से कोई लेना-देना ही नहीं है, उनके स्वर्गीय पिताजी ने भी अपने क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया है , इनका विकास से कभी वास्ता रहा ही नहीं है…
वही कमलनाथ जी कभी भारत को बदनाम बताते है, कभी मध्य प्रदेश को मद्य प्रदेश बताते है , उसे मदिरा प्रदेश कहने लगते हैं ,कई बार वो कह देते हैं कि चौपट प्रदेश है।
ऐसा कहकर वो मध्यप्रदेश का अपमान करते है,यहाँ की जनता का अपमान करते है।
कल तो कमलनाथ जी ने हद कर दी , सांवेर की जनता को ही गद्दार बता दिया।
जनता को गद्दार कहने वालों को अब जनता ही सबक सिखाएगी….” मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

