
✓थाना एम.आई.जी. क्षेत्र के अनूप नगर में दिन में सूने फ्लेट में हुई चोरी का खुलासा , हरियाणा की गैंग ने की थी वारदात ।
✓हरियाणा की शातिर गैंग फोरव्हीलर वाहन से आकर दिन में सूने फ्लेटो में करते थे चोरी एक सदस्य क्राईम ब्रांच व एम.आई.जी. की सयूक्त कार्यवाही में गिरफ्तार ।
✓आरोपी गैंग पुरे भारत के बडे-बडे शहरो में जाकर करते है वारदात ।
✓ थाना एम.आई.जी. क्षेत्र की चोरी में कुल -50 ग्राम सोना (कीमत करीब 3 लाख रुपये) का मश्रूका बरामद ।
इंदौर – क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार संपत्ति संबंधित अपराधो में कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में क्राईम ब्राँच पुलिस इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की थाना एम.आई.जी. क्षेत्र के अनूप नगर के एक सूने फ्लेट में कुछ दिनो पूर्व फोर व्हीलर वाहन से आकर दो तीन अज्ञात व्यक्तियो ने चोरी की है जो हरियाणा के है जो दिन के समय फोर व्हीलर वाहन से आते है व सूने फ्लेटो में चोरी कर वापस हरियाणा भाग जाते है , जिस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने उक्त अज्ञात आरोपियो की तलाश पतारसी के लिये टेकनिकल रुप से डाटा जुटाया बाद मुताबिक योजना के थाना एमआईजी के साथ संयुक्त कार्यवाही कर सन्देही (1).अकिंत सोनी पिता पुरुषोत्तम सोनी उम्र 26 साल नि. ग्राम खेडी तलवाना थाना कनीना जिला महेन्द्रगढ ( हरियाणा ) को पकडा ।
आरोपी से पुछताछ की गई , पहले तो आरोपी पुलिस को बरगलाता रहा परन्तू जब पुलिस ने सन्देही से हिकमत अमली से टेक्निकल रुप से व मनोवेज्ञानिक रुप से पुछताछ की तो सन्देही टूट गया और उसने अपने हरियाणा के साथी आरोपियों के साथ बिना नम्बर की औरा कार से दिनांक -26/10/23 को इन्दौर में आकर एम.आई.जी. क्षेत्र के अनूप नगर के एक फ्लेट में चोरी करना कबूल किया , तथा बताया कि इस घटना में साथी आरोपी पहले भी कई बार तेलांगना , गुजरात व राजस्थान में चोरी के केस में बंद हो चुके है , इंदौर में सूने फ्लेट में चोरी कर कार से हम लोग वापस हरियाणा भाग गये थे ।
आरोपी अकिंत सोनी ने यह भी बताया कि चूकिं वह सोनी समाज से है तो वह आसानी से चोरी के जेवरात को किसी भी दूकान पर बेच सकता था इस लिये गैंग में शामिल हो गया था , उक्त चोरी में चोरी गया समस्त मश्रूका अकिंत सोनी के पास था जो अकिंत सोनी ने अपनी दूकान पर वह सोना किसी अन्य बडे व्यापारी को बेचने की फिराक में था जिसके पहले ही पुलिस ने उसे पकड लिया और उक्त चोरी का समस्त मश्रूका कुल -50 ग्राम सोना (कीमत करीब -03 लाख रुपये) का बरामद किया गया है । आरोपी अकिंत सोनी का पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जावेगी जिनमे इनके मददगार व अन्य साथियो के बारे में पता किया जावेगा जिससे की इन्दौर शहर के अन्य थाना क्षेत्र की सूने फ्लेटो चोरियों की वारदाते खुलने की सम्भावना है , आरोपी के द्वारा बताये गये तथ्यो की टेक्निकल रुप से जाँच की जा रही है । आरोपी के विरुद्ध थाना एम.आई.जी. द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

