दिवाली के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, सफर से पहले जरूर चेक करें नया शेड्यूल
दिल्ली मेट्रो से हर रोज लोग बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं. इस बार 12 नवंबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाना है. इस खास अवसर पर दिल्ली मेट्रो के समय में कुछ बदलाव किया गया है.
दिल्ली मेट्रो से हर रोज लोग बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं. इस बार 12 नवंबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाना है. इस खास अवसर पर दिल्ली मेट्रो के समय में कुछ बदलाव किया गया है. समय में बदलाव के चलते यात्रियों को परेशानी ना हो, इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने इस चीज की जानकारी पहले ही यात्रियों को दे दी है.
आखिरी मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव
दिल्ली मेट्रो द्वारा दिवाली की रात मेट्रो की टाइमिंग कुछ बदलाव किया गया है. 12 नवंबर यानी रविवार को दिल्ली मेट्रो की आखिरी ट्रेन अपनी सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे रवाना होगी. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इसमें एयरपोर्ट लाइन भी शामिल है.
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने कहा, ‘दिवाली के त्योहार के मौके पर 12 नवंबर को आखिरी मेट्रो सेवा सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से (रात 11 की बजाय) रात 10 बजे रवाना होगी.’ एक बयान में कहा गया कि रविवार को सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह पौने पांच बजे से शुरू होंगी.
दिल्ली मेट्रो के बढ़े फेरे
बता दें, हाल ही में दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए थे. दिल्ली मेट्रो ने पहले 25 अक्टूबर से सोमवार से शुक्रवार के बीच मेट्रो ट्रेनों के 40 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए थे. इसके बाद 03 नवंबर को दिल्ली मेट्रो ने 20 फेरे और बढ़ाने का फैसला लिया. इस तरह से दिल्ली मेट्रो इस वक्त 60 अधिक फेरे लगा रही है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले