इंदौर के भवरकुआ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता ने भंवरकुआ पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि इंस्टाग्राम आईडी पर उसके कुछ फोटोग्राफ को एडिट कर वायरल कर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है जिसकी शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पूरा मामला इंदौर के भवरकुआ थाना क्षेत्र का है भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता को इंस्टाग्राम आईडी की कुछ जानकारी लगी और उस आईडी पर उसके कुछ फोटो को अश्लील तरीके से एडिट कर वायरल किया जा रहा था साथ ही एक अज्ञात नंबर से पीड़िता को फोन आया कि तुम्हारे कुछ फोटो हमारे पास मौजूद है और उन्हें इंस्टाग्राम आईडी पर हमने वायरल किया है और यदि उन वायरल फोटो को ज्यादा वायरल नहीं करना है तो इसके लिए कुछ रुपए की भी डिमांड की जा रही थी इसके बाद पीड़िता को जैसे ही पूरे मामले की जानकारी लगी तो उसने भंवरकुआ पुलिस को शिकायत की और भवरकुआ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है वहीं इंदौर में पिछले कुछ दिनों से इस तरह की लगातार घटनाक्रम सामने आ रहे हैं वहीं पुलिस भी समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर जागरूक करती है लेकिन उसके बाद भी अलग-अलग तरह से लगातार ठगी की वारदातों को ठग अंजाम दे रहे है फिलहाल पूरे मामले में पुलिस अब कब तक आरोपियों को गिरफ्तार करती है यह देखने लायक रहेगा।
