
हाई कोर्ट एडवोकेट तनुज दीक्षित ने बताया कि बार चुनाव में विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा जो नामांकन जमा किए गये थे उनको मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी के निर्देश पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह बेस, निशित विशर्ड, लोकेश मेहता, अजय मिश्रा, सुदर्शन जोशी व सहायक निर्वाचन अधिकारी सतानंद चौबे, विभोर खण्डेलवाल इत्यादि द्वारा पड़ताल कर, त्रुटियों के चलते कार्यकारिणी हेतु जमा अरोरा व रचित अग्रवाल का नामांकन निरस्त कर दिया हैं, अधिवक्ता मनोज द्विवेदी ने यह भी बताया की निर्वाचन पूर्णतः पारदर्शी होंगे इसके लिए समिति और भी मजबूती से काम कर रहीं है.
