
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना। चंदन नगर थाना पुलिस ने डाक्टर की शिकायत पर दर्ज किया केस।
इंदौर। महिला डाक्टर की गोद भराई के एक कार्यक्रम में चोर घुस गए। मेहमान बनकर आए चोर लिफाफे और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे भी कैद हुई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक, घटना स्कीम-71 स्थित अक्षत गार्डन की है। डाक्टर आयुष नीमा (श्रीकृष्ण नगर) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आयुष की पत्नी डा. शिखा तिवारी की गोद भराई का कार्यक्रम था। गार्डन में मौजूद मेहमान व रिश्तेदारों द्वारा उपहार स्वरूप दिए लिफाफे मां नीता नीमा ने बैग में रखे थे। मौका देख कर बदमाश बैग लेकर फरार हो गया।
