कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर दौरे पर रहे जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा और शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा, जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है, इसीलिए बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है। जय और वीरू के सवाल को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दे नहीं है, इसलिए वह जनता को भड़काने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। वही आदिवासी सीटों पर जीत होने के साथ ही प्रदेश में 2018 की जीत से भी बड़ी जीत इस बार कांग्रेस की होगी यह बात दिग्विजय सिंह ने कही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उन्होंने हताश और निराशा नेता करार दिया और कहा कि अब कांग्रेस की सरकार बनेगी।
