इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला के साथ बदमाशों ने चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था इस पूरे ही मामले में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है तो वहीं पकड़े गए आरोपियों पर कर्ज होने के कारण लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे फिलहाल पूरे ही मामले में आने वाले दिनों में कई और घटनाओं का भी आरोपियों के द्वारा खुलासा किया जा सकता है।
पूरा मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का है कनाडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली फरियादिया अनीता बाठिया काम खत्म होने के बाद अपने घर की ओर जा रही थी जब वह अपने घर से कुछ दूरी पर थी तो दो लड़के एक बाइक पर आए और पीछे से उनकी चेन पर झपटा मार कर चेन लूटकर फरार हो गए इसके बाद फरियादया ने पूरे मामले की शिकायत कनाडिया पुलिस को की और कनाडिया पुलिस ने इस पूरे ही मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया , फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने आसपास लगे हुए तकरीबन 50 सीसीटीवी फुटेज भी खागाले और उसके आधार पर पुलिस को गाड़ी नंबर मिला उसी गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने अभिषेक शर्मा और ऋतिक नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं पकड़े गए आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने चेन लूट की वारदात को अंजाम देना कबूला साथ ही सख्ती से जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह ऑनलाइन जुआ खेलते थे और उस दौरान उन पर काफी कर्ज हो गया था और उसे कर्ज को चुकाने के लिए वह इस तरह से लूटपाट की घटना को अंजाम देकर अपने कर्ज को पूरा करने में जुटे हुए थे साथ ही पकड़े गए आरोपियों ने इस दौरान पुलिस को यह भी जानकारी दी कि वह लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपना हुलिया भी चेंज कर लेते थे जिसके कारण पुलिस उन्हें खोज नहीं पाती थी फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने गाड़ी नंबर व अलग-अलग तरह से जानकारी जुटाकर दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है वही पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जप्त की है तो वहीं पकड़े गए आरोपियों के कई थाना क्षेत्र में आपराधिक रिकार्ड भी है अतः पुलिस को अनुमान है कि अलग-अलग थाना क्षेत्र में जिस तरह से लूट की घटनाएं पिछले कुछ दिनों से सामने आ रही थी उनमें भी इन्हीं दोनों आरोपियों का हाथ हो सकता है जिसके चलते आने वाले दिनों में कई और खुलासे भी पुलिस के द्वारा किए जा सकते है ।
