इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है इस कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच एवं लसूडिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया है वहीं पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और आने वाले दिनों में कुछ और आरोपियों को पकड़ने की बात भी पुलिस के द्वारा कही गई है।
इंदौर क्राइम ब्रांच एवं लसूडिया पुलिस को मुखबिर से यह सूचना मिली थी कि दो आरोपी पराग कटारिया एवं उज्जवल क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवेध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिए आने वाले है इसी सूचना के आधार पर इंदौर क्राइम ब्रांच एवं लसूडिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा और जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 21 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की गई है जिसकी कीमत तकरीबन 2 लाख आकी जा रही है फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र से अवैध तरीके से ब्राउन शुगर को लेकर आते थे और फिर इसे इंदौर के पब बार एवं अन्य रेस्टोरेंटों पर अलग-अलग तरह से सप्लाई कर देते थे वहीं पकड़े गए आरोपियों से पुलिस के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है और आने वाले दिनों में कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात भी पुलिस के द्वारा कही गई है।
