दिल्ली के 80 हजार सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, CM केजरीवाल ने दिवाली से पहले किया ऐलान
दिल्ली के 80 हजार सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस दिया जाएगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान कर दिया है.
दिल्ली के 80 हजार सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस दिया जाएगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान कर दिया है. सीएम केजरीवाल ने बताया कि कर्मचारियों को बोनस देने में 56 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ये महीना त्योहारों का महीना है और त्योहारों के इस मौसम में हम ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7-7 हजार का बोनस दे रहे हैं. ये फैसला दिल्ली सरकार की तरफ से लिया है. इस समय दिल्ली सरकार में 80 हजार कर्मचारी हैं. ये बोनस देने के लिए 56 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.”
अरविंद केजरीवाल ने कहा, इससे हमारे कर्मचारियों के घरों में त्योहारों में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी. एक सरकार के रूप में कर्मचारियों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयास किया है और ये प्रयास हमेशा जारी रहेंगे.
दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली सरकार में काम करने वाले कर्मचारी मेरा परिवार हैं और उनके लिए आज मैं खुशखबरी लेकर आया हूं. दिल्ली सरकार ने बीते 8 साल में शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक सर्विसेज के क्षेत्र में जितने भी शानदार काम किए हैं. उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने निभाई है. उनकी कड़ी मेहनत की बदौलत हम दिल्ली को दिल्ली के लोगों के सपनों का शहर बना पाए हैं.”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले