
इंदौर | जूनी इंदौर ब्रिज पर एक युवती के साथ लूट का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हेमा शर्मा निवासी जबरन कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात 8.50 बजे वह फोन पर बात करते हुए बने ब्रिज पर से पैदल गुजर रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया।
