
पाटनीपुरा में सब्जी बेच रहे एक नाबालिग पर चेहरा ढांककर आए बदमाश ने हमला कर दिया। हमले का कारण फरियादी को भी पता नहीं चला है। परदेशीपुरा पुलिस ने नाबालिग हर्ष (16) निवासी नेहरू नगर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। घटना पाटनीपुरा मेन रोड समोसा-कचोरी की दुकान के सामने की है।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि मैं पाटनीपुरा मेन रोड समोसा-कचोरी की दुकान के सामने ठेले पर सब्जी बेच रहा था। तभी मुंह पर नकाब डाले एक व्यक्ति आया और सब्जी का भाव पूछने लगा। मैंने सब्जी के रेट बताए तो वह मुझसे चिढ़ गया, बोला ज्यादा दाम पर बेच रहा है। मैंने कहा लेना हो तो ले या मत लो। इस पर वह मुझे गालियां देने लगा। अचानक उसने शर्ट में से कोई नुकीली चीज निकाली और मेरी नाक, होठ और सिर पर वार कर घायल कर दिया।
