
- 14 नवंबर तक दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक लगी रोक।
- शहर में त्योहारी सीजन शुरू होते ही पुराने बाजारों में शाम को जाम की काफी समस्या होने लगी थी।
- रविवार को यातायात पुलिस ने डायवर्शन प्लान जारी किया है।
- यह प्रतिबंध दोपहर 14 नवंबर तक रोजाना दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा।
इंदौर। शहर में त्योहारी सीजन शुरू होते ही पुराने बाजारों में शाम को जाम की काफी समस्या होने लगी थी। इसे देखते हुए रविवार को यातायात पुलिस ने डायवर्शन प्लान जारी किया है। इसमें राजवाड़ा और जवाहर मार्ग पर बसों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
यह प्रतिबंध दोपहर 14 नवंबर तक रोजाना दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। इसके लिए डायवर्शन प्वाइंट जैसे मृगनयनी, संजय सेतु, नंदलालपुरा, कलेक्टोरेट आदि चौराहा पर बसों को परिवर्तित मार्ग से आवागमन करवाया जाएगा।
डीसीपी यातायात मनीष अग्रवाल ने बताया कि राजवाड़ा, खजूरी बाजार, बर्तन बाजार, शीतलामाता बाजार, जवाहर मार्ग में त्योहार के दौरान लोगों की काफी भीड़ रहती है। व्यस्त समय में वाहनों के दबाव से यातायात संचालन में काफी समस्या आती है। इसके लिए डायवर्शन जारी किया गया। यह गोवर्धन पूजा तक जारी रहेगा। इसके अलावा बाजार, मुख्य मार्गों, हाट बाजार, चौराहा के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए पैदल पेट्रोलिंग की जाएगी। वहीं बाजार में अव्यवस्थित खड़े वाहनों, दुकानों के बाहर रखे होर्डिंग्स/बोर्ड को माइक से अनाउंस कर हटवा कर व्यवस्थित पार्क की अपील की जाएगी।
