देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 14 बार पढ़ी गई

एक वीडियो, टशन और छापा…ऐसे मिला एल्विश यादव के सांप के जहर वाले सौदे का सुराग

बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव मुश्किल में पड़ गए हैं. नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल को लेकर एफआईआर दर्ज की है. इसमें एल्विश का भी नाम है. एल्विश खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं.

Abhishek Raghuvanshi4 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव मुश्किल में पड़ गए हैं. नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल को लेकर एफआईआर दर्ज की है. इसमें एल्विश का भी नाम है. एल्विश खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं. उनके तमाम दावों के बीच फिलहाल उनका टशन और ‘सिस्टम’ हैंग नजर आ रहा है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एल्विश सांप को गले में डाले दिखाई दे रहे हैं. अब इसको लेकर उन्होंने सफाई भी दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि यह म्यूजिक वीडियो का सीन है और 6 महीने पुराना है. हालांकि, उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया कि सीन फिल्माने के लिए इस बाबत कोई परमिशन ली गई थी या नहीं.

मामले के खुलासे का सबसे बड़ा किरदार

खैर, एल्विश के तमाम दावों के बीच फिलहाल उनका टशन और ‘सिस्टम’ हैंग नजर आ रहा है. उनके एक वीडियो ने उन्हें मुसीबत में तो डाल ही दिया है. अब बात करते हैं इस मामले के सबसे बड़े किरदार या कहें कि ‘जहरीली’ सच्चाई समाने वाली संस्था के बारे में.

कौन हैं गौरव गुप्ता, जिन्होंने दर्ज कराई FIR

संस्था का नाम है PFA (People for Animal). ये मेनका गांधी का एनजीओ है. एनजीओ ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया था. इसके बाद एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने नोएडा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें एल्विश का भी नाम है. 

‘एल्विश के बारे में मिली थी ये जानकारी’

बकौल गौरव नोएडा में इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. ये भी पता चला था कि, यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में कुछ लोगों के साथ मिलकर स्नेक वेनम और जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं. इसके साथ ही गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराने की भी जानकारी मिली थी.

‘एल्विश ने एक एजेंट का नंबर दिया’

इसके बाद एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क किया. बात करने पर एल्विश ने राहुल नाम के एक एजेंट का नंबर दिया और कहा कि उनका नाम लेकर बात कर लो. इसके बाद मुखबिर ने राहुल से संपर्क करके पार्टी आयोजित करने के लिए बुलाया. 

सेवरोन बैंक्वेट हॉल में सांप लेकर पहुंचे 

शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी. दो नवंबर को आरोपी सेवरोन बैंक्वेट हॉल में सांप लेकर पहुंच गए. उसी दौरान वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से आरोपितों को पकड़ लिया. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान दिल्ली के राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के रूप में हुई.

‘मेरा इसमें कोई लेना देना नहीं है’

इस गिरफ्तारी के बाद एल्विश यादव की सफाई भी सामने आई. एक वीडियो पोस्ट कर कहा- मैं सुबह उठा. मैंने मीडिया में न्यूज देखी कि एल्विश यादव नशीले पदार्थ के बिजनेस में शामिल हैं. वो अरेस्ट हो गए हैं. मैं बता दूं कि मेरे खिलाफ जितने भी चीजें चल रही हैं. वो फेक हैं और मेरा इसमें कोई लेना देना नहीं है.

‘क्योंकि एल्विश इसे बढ़ावा दे रहा है’

उधर, मेनका गांधी का भी बयान सामने आया. उन्होंने कहा, हमें इसके बारे में इसलिए पता चला क्योंकि इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव इसे बढ़ावा दे रहा है. एल्विश को गिरफ्तार करने की जरूरत है. वह इस पूरे मामले का सरगना है. 

इसके आगे उन्होंने कहा, ‘सांपों को जंगलों से पकड़कर मार दिया जाता है. सभी लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में हैं. कानून के तहत सात साल की जेल है, जो उन सभी को मिलनी चाहिए. हर कोई टीआरपी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है, वीडियो कॉन्टेंट और भी अजीब होते जा रहे हैं.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑