
लोगों ने घायर छात्र को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। राजेंद्र नगर थाना पुलिस कर रही जांच।
इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नौवीं के छात्र ने ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, घटना प्रतीक ब्रिज की है। 16 वर्षीय अभिजीत विशाल यादव निवासी दूर्गानगर गुरुवार को स्कूल से आया और बिना बताए घर से चला गया। करीब दो बजे खबर मिली कि अभिजीत ब्रिज से कूद गया है। लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
