इंदौर एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां मोबाइल दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारियों ने ही ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया जहां ग्राहकों से मिलने वाला पैसा धोखाधड़ी पूर्वक अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के जेल रोड का है जहां अपनी दुकान संचालित करने वाले सोहन चौहान नमक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी हरप्रीत और प्रभजोत सिंह ने ग्राहकों द्वारा मिलने वाला पैसा धोखाधड़ी पूर्वक अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि दोनों कर्मचारियों द्वारा ओटीपी के माध्यम से यह धोखाधड़ी की है जिनके द्वारा ढाई लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है
