
कोतवाली पुलिस द्वारा गुरूवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न स्थान धानमंडी, गोकुलगंज, पत्ती बाजार सहित विभिन्न स्थानांे से निकला। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी संजय द्विवेदी मौजूद रहे। थाना प्रभारी द्विवेदी ने बताया की विधानसभा चुनाव की आचार सहिंता को लेकर लगातार विभिन्न प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न पाइंट्स पर वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।
