
- पीड़िता इंदौर में निजी कंपनी में एचआर है। पीड़िता ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए।
- आफिस से घर जा रही थी पीड़िता, एलआइजी चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूटा।
- पीड़िता सीसीटीवी फुटेज लेकर थाने पहुंची तो उससे मोबाइल गुम होने का आवेदन देने को कहा।
- पीड़िता ने वरिष्ठ अफसरों से शिकायत की तो टीआइ ने थाने बुलाया और लूट एफआइआर दर्ज की।
इंदौर। बाइक सवार तीन बदमाशों ने निजी कंपनी की एचआर को लूट लिया। सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर भी पुलिस ने मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट लिखी। मामला अफसरों तक पहुंचा तो लूट की रिपोर्ट लिखनी पड़ी।
इंदौर। बाइक सवार तीन बदमाशों ने निजी कंपनी की एचआर को लूट लिया। सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर भी पुलिस ने मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट लिखी। मामला अफसरों तक पहुंचा तो लूट की रिपोर्ट लिखनी पड़ी।पीड़िता अंजलि के पिता नागेश प्रसाद अहिरवार सतना में सहायक उप निरीक्षक रहे हैं। घटना एलआइजी चौराहे के पास की है। मूलत: सतना निवासी अंजलि अहिरवार एबी रोड स्थित ओणम प्लाजा में एक निजी कंपनी में एचआर है। मंगलवार शाम घर लौटते वक्त तीन बदमाशों ने अंजलि से मोबाइल फोन लूट लिया। अंजलि ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपित फरार हो गए।
पुलिस ने मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट लिखी
वह एक जिम पहुंची और लूट के सीसीटीवी फुटेज निकाल लिए। शाम को एमआइजी थाने पहुंची और ड्यूटी अफसर को घटना बताई। पुलिसवालों ने कहा कि फोन गुम होने का फार्म जमा कर दो। थाने की सील लगा देंगे तो दूसरा सिम कार्ड निकल जाएगा। अंजलि ने अफसरों को घटना बताई तो बुधवार को टीआइ मनीष लोधा ने कॉल कर थाने बुलाया।
