इंदौर शहर में चुनाव के मध्य नजर पुलिस की सतर्कता लगातार जारी है कई जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बंगले थाने की पुलिस ने अपने क्षेत्र में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से अवैध रूप से रखा हुआ हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आपसे की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।
बाणगंगा टीआई नीरज बिरथरे के अनुसार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुंबई से सूचना प्राप्त हुई कि दो बदमाश अवैध रूप से देशी पिस्टल लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने टीम बनाकर योजना बंद तरीके से बदमाशों को स्कीम नंबर 78 के साईं मंदिर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से 12 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों के नाम आशीष निवासी स्कीम नंबर 71 और दूसरा आकाश बजरंग नगर इंदौर बताया गया है।
