इंदौर शहर के रावजी बाजार थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पुलिस में बदमाशों के पास से पांच वाहन चोर भी जप्त किए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश आदतन अपराधी है और वाहन चोरी के मामले में पूर्व से कहीं अपराध इनके खिलाफ दर्ज है।
झोन 4 के एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे के अनुसार रावजी बाजार थाने मे एक फरियादी ने अपने वाहन चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी शैलेंद्र पिता घनश्याम निवासी देवनगर अन्नपूर्णा ने अपनी शिकायत मे बताया कि उसका वाहन गज 14 अक्टूबर को मोती तबेला क्षेत्र से चोरी हो गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को वीरों से सूचना प्राप्त हुई कि दो वाहन चोर चोरी के वाहन को बेचने की फिराक में द्वारकापुरी क्षेत्र में घूम रहे हैं।
राऊजी बाजार टीआई अमोद सिंह राठौड़ ने एक टीम बनाकर बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए भेजी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों के नाम शैलेंद्र पिता फूलचंद गोल्ड निवासी डी सेक्टर प्रजापत नगर और दूसरा सोनू पिता राधेश्याम जोशी निवासी प्रजापत धर्मशाला बताए गए हैं। पुलिस लाइन बदमाशों के पास से चोरी के पास वाहन बरामद के वही उनके द्वारा एक चोरी का वाहन कबाड्डी के यहां कटिंग के लिए दिया गया था जिसे भी जप्त किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 10 से ज्यादा अपराध दर्ज है और यह दोनों नशे के आदी होने के कारण अपराधों का अंजाम देते थे।
