इंदौर में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का विवाद आरोप-प्रत्यारोप के बाद अब कार्यालय तक जा पहुँचा है। यहाँ राऊ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मधु वर्मा का कार्यालय कांग्रेस के नेता प्रमोद टंडन की ज़मीन पर था। जिसे सूचना मिलते ही ख़ाली करवा लिया गया। अब इस कार्यालय को हटवाने के पीछे भी राजनीतिक वजह बताई जा रही है।
– दरअसल प्रमोद टंडन पहले बीजेपी में क़द्दावर नेता थे परन्तु अब कांग्रेस का दामन थाम चुके है और इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हर बड़े मंच पर नज़र आ रहे है और इसी के साथ उनकी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर ख़ाली पड़ी ज़मीन भी सुर्ख़ियों में है। दरअसल उनकी ज़मीन पर राऊ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी के प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा का कार्यालय था, जिसे हाल ही में ख़ाली कराकर कहीं और शिफ्ट करवाया गया है। इस कार्यालय परिवर्तन की वजह भी राजनीतिक बताई जा रही है। देखना होगा कार्यालय से शुरू हुआ ये विवाद और कहाँ तक जाता है।
