खजराना थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है जो अपने जूते में ब्राउन शुगर छुपा कर सप्लाई करने के लिए आया था
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए क्षेत्र में घूम रहा है वहीं खजराना थाना और क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गहरा बंदी कर आरोपी विनय सरवन निवासी मुमताज बाग कॉलोनी को पकड़ा जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से कुछ भी नहीं मिला लेकिन जब उसके जूते की तलाशी ली गई तो उसमें 15 ग्राम ब्राउन शुगर छुपा कर रखी हुई थी पकड़े गए आरोपों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ शुरू की है कि वह ब्राउन शुगर कहां से लाया था और किस देने जा रहा था
