
निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से आवाज लगाने के दौरान एक व्यक्ति असंतुलित होकर गिर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
एमवायएच पुलिस के अनुसार दिलीप पिता शंकर (30) को साथी एमवाय अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि वह किशनगंज क्षेत्र स्थित एक रेसीडेंसी नामक निर्माणाधीन इमारत में काम करने गया था।
वहां की छठी मंजिल स्थित बालकनी से वह झुककर किसी को आवाज लगा रहा था, तभी गिर गया
