बाणगंगा इलाके में एक महिला की उसके पति ने ही हत्या कर दी। दंपति अजमेर का रहने वाला है। इंदौर में मजदूरी करता था उनके दो बच्चे भी हैं। रात को पति – पत्नी का झगड़ा हुआ तो पति ने उसे मार डाला। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का का नाम अनिता पति राकेश शर्मा मूल निवासी सुभाष नगर रामगंज अजमेर है। फिलहाल वह ग्राम बरदारी में रह रहे हैं। दंपति मजदूरी करता है। कल देर रात पुलिस को सूचना मिली कि अनीता की हत्या
उसके पति ने कर दी है। मौके पर थाना प्रभारी और अन्य अफसर पहुंचे थे। अनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने राकेश को भी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल यही बात सामने आई है कि राकेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। कल रात को भी झगड़ा हुआ तो पति ने उसे मार डाला ।
