चुनाव में पोस्टर वॉर के बाद वीडियो वॉर की एंट्री, कांग्रेस ने बनाया शिवराज सिंह चौहान का विदाई का आमंत्रण पत्र वाला वीडियो, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
चुनाव की तारीख़ो के काउंटडाउन शुरू होते ही बीजेपी- कांग्रेस द्वारा वोटरों को लुभावने के अलग-अलग तरीके निकाले रहे है। इसी कड़ी में अब चुनाव में वीडियो वॉर की शुरुआत भी हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए एक फ़ेयरवेल सॉंग यानी विदाई गाना बनाया है। जिसको एक आमंत्रण के फॉर्मेट में बनाया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बीजेपी और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर के बाद वीडियो वॉर ने चुनाव में एंट्री कर दी है। दरअसल कांग्रेस ने एक वीडियो बनाया है जिसमें एक आमंत्रण है और आमंत्रण शिवराज सिंह चौहान की फ़ेयरवेल यानी विदाई समारोह का है। इसमें तारीख़ो का विवरण भी किया गया है, साथ ही अन्य मंत्रियों के नामों को भी आमंत्रण पत्र की वीडियो में लिया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब देखना होगा कि बीजेपी इस फ़ेयरवेल वीडियो का कैसे जवाब देती है।
विवेक खंडेलवाल, संभागीय प्रवक्ता, कांग्रेस

