
- फरियादी ने दावा किया कि पेंटर ही आभूषण चुरा कर ले गया है। हालांकि अभी तक आभूषण बरामद नहीं हुए है।
- पुलिस पहले घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही थी।
- पुलिस पुताई करने वाले पेंटर से पूछताछ कर रही है।
इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में लाखों रुपयों के स्वर्ण आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस पुताई करने वाले पेंटर से पूछताछ कर रही है। फरियादी ने दावा किया कि पेंटर ही आभूषण चुरा कर ले गया है। हालांकि अभी तक आभूषण बरामद नहीं हुए है। पुलिस पहले घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही थी।घटना हीरानगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर की है। पुलिस ने अमन पुत्र राकेश जायसवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। अमन एक माल में गेम जोन में मैनेजर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर से सोने का ब्रेसलेट, सोने का रानी हार, सोने का मंगलसूत्र, सोने के कान के झाले, सोने की अंगूठियां, सोने की चेन आदि आभूषण चोरी हो गए है।
अमन ने पुलिस को बताया कि घर में मुकेश नामक पेंटर पुताई कार्य के लिए आ रहा था। संभवत: आभूषण उसने ही चुराए है। पुलिस के मुताबिक, घटना 13 अक्टूबर की है। अमन की मां ने कहा आभूषण छत पर अन्य सामान के साथ रखे थे। इससे पेंटर द्वारा चुराने की संभावना कम है।
