देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 10 बार पढ़ी गई

इंदौर में स्टूडेंट से रेप, बालाघाट से पढ़ने आई है:ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के दौरान हुई पहचान,पीछा करते हुए आरोपी भी पहुंचा,ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपए भी लिए

बालाघाट से पढ़ाई करने इंदौर आई स्टूडेंट के साथ वर्ग विशेष के युवक ने दोस्ती कर रेप किया। इसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर ना सिर्फ उसे ब्लैकमेल किया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की।

Abhishek Raghuvanshi20 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बालाघाट से पढ़ाई करने इंदौर आई स्टूडेंट के साथ वर्ग विशेष के युवक ने दोस्ती कर रेप किया। इसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर ना सिर्फ उसे ब्लैकमेल किया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने जब उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपी ने अपने दोस्तों से वीडियो कॉल करवाकर उसे धमकाया। पीड़िता से फोटो और वीडियो डिलीट करने के नाम पर रुपए की मांग की और डेढ़ लाख रुपए ले लिए। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में की है।

भंवरकुआं पुलिस ने 23 साल की युवती की शिकायत पर शाहबाज पुत्र सादिक खान निवासी बालाघाट पर रेप, ब्लैकमेलिंग और मारपीट करने, वहीं उसके दोस्त प्रफुल्ल नांगवशी निवासी विद्यानगर के खिलाफ वीडियो कॉल कर धमकाने और डराने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पढ़िए पीड़िता की जुबानी पूरी कहानी…
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बीएससी की स्टूडेंट है। उसे 2020 में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना था। इसके लिए बालाघाट आरटीओ गई। यहां उसकी पहचान शाहबाज खान से हुई। उसने कहा कि वह लाइसेंस जल्दी बनवा देगा। इस दौरान उसने पूरे डॉक्यूमेंट ले लिए। बाद में अगस्त 2021 में वह इंदौर के जीडीसी कॉलेज में पढ़ाई करने आ गई। शाहबाज अचानक एक दिन इंदौर आया और उसे कॉल कर कहा कि उसका लाइसेंस बन गया है। लालबाग आ जाए। जब युवती वहां पहुंची तो शाहबाज ने कहा कि उसका लाइसेंस रूम पर छूट गया है। उसे लेने वहां चलना पड़ेगा। इस पर पीड़िता ने शाहबाज से रूम पर जाने से इनकार कर दिया। तब शाहबाज ने उसे यह कहते हुए धमकाया कि वह बालाघाट में युवती के परिचितों और परिवार के लोगों को बता देगा कि वह उससे बात करती है।बदनामी के डर से पीड़िता शाहबाज के साथ लाइसेंस लेने विद्या नगर चली गई। यहां शाहबाज ने मारपीट की और युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसका रेप किया। आरोपी ने शाहबाज ने कहा कि उसने मोबाइल से फोटो और वीडियो लिये है। इसे वायरल कर देगा। उसके कहने मुताबिक काम करना पड़ेगा।
इसके बाद लगातार दो तीन माह से शाहबाज उसे ब्लैकमेल कर संबंध बना रहा है। उसने कई बार इनकार किया तो आरोपी ने कमरे पर ले जाकर पीड़िता के साथ मारपीट की। शाहबाज से परेशान होकर युवती ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। तब आरोपी ने युवती के दोस्तों को कुछ अश्लील मैसेज और फोटो भेज कर कहा कि देखो तुम्हारी दोस्त किस तरह के काम करती है।

दोस्त से कराया वीडियो कॉल
4 अक्टूबर 2023 को शाहबाज ने अपने दोस्त प्रफुल्ल नागवंशी निवासी विद्या नगर से वीडियो कॉल करवाया। प्रफुल्ल ने युवती पर शाहबाज से मिलने के लिए दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर फोटो-वीडियो और मैसेज वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता जब शाहबाज से मिली तो उसने करीब डेढ़ लाख रुपए और युवती का मोबाइल लेकर रख लिया। इसके बाद से शाहबाज अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमका रहा है। इसके साथ ही और रुपए की मांग भी कर रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑