
द्वारकापुरी क्षेत्र में चोरों ने बुधवार रात एक मकान में धावा बोला। परिवार के सदस्य गहरी नींद में सोते रहे और चोर जेवर, टीवी चुरा ले गए।
पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात शांतिनाथपुरी कॉलोनी में मनीष नीमा के यहां हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार रात चोर मेन गेट खोलकर घुसे और बेडरूम की अलमारी से 15,000 रुपए, सोने के जेवर और टीवी ले गए। सुबह जब सामान अस्तव्यस्त देखा तो चोरी का पता चला। पुलिस को घर में आने वाले किसी परिचित पर शक है। घर में लगे कैमरे से कुछ फुटेज में मिले हैं।
