
राह चलते लोगों को लूटने वाली एक गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। इन बदमाशों से तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। राजेंद्र नगर टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार पकड़ाए बदमाशों के नाम नाना उर्फ नरेंद्र निवासी अहीरखेड़ी और सुरेश उर्फ गब्बर निवासी विदुर नगर हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो बदमाश सिलिकॉन सिटी के आगे बायपास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बिना नंबर की स्कूटी पर मिलेंगे। उनकी स्कूटी में लूट का एक मोबाइल मिला है। आरोपियों ने 13 अक्टूबर को भी रेत मंडी में एक मोबाइल लूटा था। उन्होंने दो अन्य लूट कबूली हैं।
टीआई के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी हैं, सुरेश उर्फ गब्बर के खिलाफ पहले से लूट, एनडीपीएस एक्ट आदि के चार मामले दर्ज हैं। वहीं नाना उर्फ नरेंद्र के खिलाफ भी लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि के छह केस हैं। आरोपी सुनसान इलाकों में लोगों से लूट करते थे।
