इंदौर के बाणगंगा में पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। बताया जाता है कि झगड़े की सूचना पर पुलिस कर्मी यहां पहुंचे थे। आरोपी ने इस दौरान एक पुलिसकर्मी के सिर पर कांच की बाेतल दे मारी। पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका क्षेत्र में जुलूस निकाला
राजेश दंडोतिया डीसीपी के मुताबिक पुलिसकर्मी आशीष दीक्षित निवासी बाणगंगा पुलिस लाइन की शिकायत पर राम शर्मा निवासी नंदबाग,संजय चौधरी उर्फ माडल ओर सुनीता के खिलाफ मारपीट करने ओर शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में केस दर्ज किया गया है। सिपाही आशीष अपने साथी पंकज तिवारी के साथ ड्यूटी पर था। इस दौरान उसे नंदबाग में झगड़े का कंट्रोल रूम से पांइट मिला। जब दोनो सिपाही वहां पहुंचे तो आरोपी उनसे विवाद करते हुए अपशब्द कहने लगे। इसके बाद आरोपियों ने सिपाहीयों से झूमाझटकी की। जिसमें उनके वर्दी के बटन टूट गए। सिपाहीयों ने उनहें पकड़ने का प्रयास किया तो संजय चौधरी ने कांच की बोतल आशीष के सिर में दे मारी। बाद में सभी को पकड़कर सिपाही आशीष ओर पंकज घायल अवस्था में थाने लेकर आए। यहां पुलिसकर्मियों ने उनकी अच्छी खबर ली। क्षेत्र में ले जाकर दोनों बदमाशों का जुलूस भी निकाल ताकि उनके क्षेत्र में दहशत खत्म हो फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं
