इंदौर में बढ़ती लूटपाट की घटना को लेकर अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा एक सफलतम कार्रवाई को अंजाम दिया गया है बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग के साथ नशे की लत को लेकर दो बदमाशों ने चैन लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिन्हें पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज खगने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तो वही एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है…. ।
दरअसल नशे को लेकर राजनीतिक पार्टियों भी मुद्दा उठाते हुए नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर बढ़ते नशे के कारण युवाओं द्वारा अपराधी घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है और इसी के तहत अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए एक वहां पर सवार दो बदमाशों ने चैन लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसमें से पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नितिन अहिरवार नमक एक युवक को पकड़ा गया है जबकि उसका ही करने साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है बताया जा रहा है कि युवाओं द्वारा नशे की लत के कारण लूट की घटना को अंजाम दिया था जिससे वह अपनी नशे की लत को पूरी कर सके
