
घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना। पुलिस आरोपितों की कर रही तलाश।
अन्नपूर्णा इलाके में घर के बाहर खड़े 10वीं के छात्र को बाइक सवारों ने चाकू मारे। छात्र को बचाने आए उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। बताते हैं कि किसी बात पर तानाकसी के चलते उन्होंने हमला किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
टीआइ संजू कामले के मुताबिक, मामला गुरुवार रात सवा एक बजे अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के रेवेन्यू नगर का है। यहां रहने वाला 10वीं का छात्र 15 वर्षीय मयंक नरेश वर्मा अपने साथियों के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान महावर नगर निवासी मणी सहगल तीन साथी व एक युवती के साथ बाइक से जा रहा था। मयंक ने दोस्त लविश को आवाज लगाकर बुलया तो मणी ने यह कहते हुए विवाद किया कि उसने युवती पर कमेंट्स किया है। मणी व उसके साथियों ने मयंक पर चाकू से तीन वार किए। मयंक को बचाने आए उसके साथी भी हमले में घायल हुए हैं। मयंक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
