
इंदौर। क्राइम ब्रांच ने विजय नगर क्षेत्र के सूचीबद्ध बदमाश शंकर उर्फ पीरु को ड्रग सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह पत्नी चांदनी और साथी अजय की मदद से ब्राउन शुगर बेचता था। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, आरोपितों से 60 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है।
